बदायूं, मार्च 20 -- बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा कोड़ा के रहने वाले वीरेंद्र ने अपने 17 वर्ष के बेटे विकास के साथ हुई मारपीट और धमकी देने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वीरेंद्र ने बताया कि 17 फरवरी 2025 की दोपहर विकास खेत पर गया था तभी केशव पुत्र पप्पू, गांव बसई, लोकेश, विपिन और राम पुत्र सुरेंद्र चौधरी, गांव कमालपुर बाइक से पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। जब विकास ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घूंसे, बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटकर जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह विकास को बचाया। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बेटे की आपबीती सुनकर वीरेंद्र ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.