झांसी, जनवरी 15 -- नबाबाद थाना क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। पीछा करते एक एक गेस्ट हाउस में पत्नी को पति ने रंगे हाथ एक युवक संग पकड़ लिया। जिससे महिला आक्रोशित हो गए। उसने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो उसने साफ कहा कि अब वह उनके साथ नहीं रहती। यही पति है। उसे तलाश देने को तैयार है। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि अपना हिन्दुस्तान इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाने लाकर पुलिसने किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि इसकी जांच की जा रही है। मामला चार दिन पुराना बताया जा रहा है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव सिमराहा के रहने वाले विजय ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 3 साल पहले एक युवती से हुई थी। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। अलग रहने लगे।...