भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय स्थित निर्माणाधीन मकान में बुधवार को युवक-लड़की की आत्महत्या मामले को लेकर एसएसपी हृदय कांत के नेतृत्व में गहराई से जांच की जा रही है। शुक्रवार को मोबाइल का सीडीआर पुलिस को प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद इस मामले में कई अन्य तरह के खुलासे हो सकेंगे। टेक्निकल सेल की टीम ने घटनास्थल से डंप कॉल भी उठाया है। इससे पता चल जाएगा कि घटनास्थल पर कितने देर किनकी मौजूदगी थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का भी इंतजार कर रही है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मानकर जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी भी जांच में कई अन्य बिंदुओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। युवक-युवती के गले में फंदे के निशान को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। इसको लेकर भी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.