शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- युवक मंगल दल चौढेरा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान गीता देवी ने फीता काटकर किया। बच्चों ने सामूहिक और एकल विधाओं में भाग लिया। सामूहिक विधा में जुली के ग्रुप ने प्रथम, निहारिका के ग्रुप ने द्वितीय और सुनैना के ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल विधा में निहारिका ने भाषण देकर प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका, नैनशी और लक्ष्मी ने अन्य एकल प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को मंगल दल अध्यक्ष इन्द्रजीत लोधी ने पुरस्कार प्रदान किए। इन्द्रजीत लोधी ने घोषणा की कि अब से पंचायत स्तर पर हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और विजेताओं के लिए नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.