रामपुर, सितम्बर 14 -- चौकी क्षेत्र के ग्राम पट्टीकलां में गणेश विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने उसी गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना 6 सितंबर को हुई थी, लेकिन अब पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा निवासी पीड़ित आदेश ने बताया कि वह अपने भाई अभिषेक के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन में पट्टीकलां जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही प्रदीप, देवेंद्र, अरुण और संजय ने उन्हें रोककर फौजदारी की। आरोप है कि हमलावर तमंचा, चाकू और अन्य हथियारों से लैस थे। आदेश के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करने के बाद हमला कर दिया और उसके सिर पर चाकू से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। जाते-जाते हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.