मुरादाबाद, जून 3 -- - मझोला थाना क्षेत्र की घटना, पति ने खुद दर्ज कराया मुकदमा मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में युवक पर उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से हमला किया। उसने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला के बुद्धिविहार सेक्टर दस निवासी अंकित वर्मा प्राइवेट जॉब करता है। अंकित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी को पांच साल हो गए हैं। एक बेटी भी है। आरोप लगाया कि पत्नी पूजा वर्मा उसके साथ बहुत अगल व्यवहार करती है। उसका अन्य पुरुषों से अफेयर चलता रहता है। इसका विरोध करने पर वह गाली गलौज और मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। अंकित ने आरोप लगाया कि बीते 15 मई को आरोपी पत्नी पूजा वर्मा ने उसके ऊपर चाकू से हमला किया। साथ ही धमकी दी कि यदि किहीं शिकायत की तो झूठे मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.