रुद्रपुर, नवम्बर 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, ठाकुरनगर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। 3 नवंबर की शाम उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। बाद में जानकारी मिली कि खेड़ा निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि परिजनों ने जब युवक के घर जाकर पूछताछ की तो उसके परिजनों ने बताया कि युवक एक लड़की को घर लाया था। महिला ने जब बेटी का फोटो दिखाया तो परिजनों ने बताया वही लड़की उनके घर आई थी। महिला के मुताबिक, फोन पर युवक ने बताया कि उनकी बेटी उसके साथ हरिद्वार में है और दोनों शादी कर लौटेंगे। अगले दिन सुबह जब महिला ने युवक के पिता से संपर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.