प्रयागराज, अगस्त 10 -- सिविल लाइंस में दबंगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसकी कार में भी तोड़फोड़ की। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चिरला मुंजता थाना एयरपोर्ट निवासी शिवम सिंह की तहरीर के मुताबिक उनका बेटा शुभम सिंह अपने मामा के लड़के लकी सिंह के साथ नौ अगस्त की शाम आठ बजे सिविल लाइंस आया था। सुभाष चौराहे पर 10-15 अज्ञात लोगों ने उसकी कार में तोड़फोड़ की। टायरों की हवा निकाल दी। कारण पूछने पर हमलावरों ने धारदार हथियार से शुभम के सिर पर प्रहार कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। अस्पताल में भर्ती है। उसके होश में आने के बाद ही पता चलेगा कि हमलावर कौन थे। सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.