सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर दो के टोला बनकसिया में बुधवार सुबह आंधी-पानी के दौरान शीशम का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बनकसिया निवासी इरफान (20) पुत्र अतिकुरर्हमान के घर के दरवाजे पर शीशम का पेड़ था। वहीं पेड़ के बग़ल में झोपड़ी में युवक सो रहा था। बुधवार की सुबह सात बजे आंधी-पानी में शीशम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। पेड़ गिरने से सो रहा युवक उसके नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे युवक को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.