शाहजहांपुर, जून 13 -- टेक्नोलॉजी किसी की जान भी बचा सकती है। इसका उदाहरण यूपी के शाहजहांपुर में देखने को मिला। जहां रोजा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर आत्महत्या की आशंका जताते हुए स्टोरी पोस्ट कर दी। जैसे ही यह पोस्ट मेटा के सिस्टम पर संदिग्ध गतिविधि के रूप में चिह्नित हुई, कंपनी ने तत्काल यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा। मेटा की चेतावनी मिलते ही पुलिस मीडिया सेल हरकत में आ गया और संबंधित युवक की लोकेशन ट्रेस कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए और सर्विलांस सेल की मदद से युवक का पता लगाकर तत्काल उसके घर पहुंचे। हालांकि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह पोस्ट गलती से पोस्ट कर दी थी और बाद में उसे तुरंत हटा भी दिया। उसने पुलिस को भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह ऐसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.