बाराबंकी, अगस्त 17 -- बाराबंकी। टिकैतनगर थाना के बांस गांव में शनिवार की भोर एक युवक ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ निगल लिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उसे अस्पताल ले गए। दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। बांस गांव निवासी अर्जुन गौतम (25) पुत्र शिव बरन का विवाह करीब दो साल पहले रजनी के साथ हुआ था। शनिवार की भोर उसने घर में रखा विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन उसे परसपुर गोंडा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन अर्जुन को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। मृतक अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था। वह दुकान पर नौकरी करके प...