प्रमुख संवाददाता, फरवरी 8 -- कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने पुलिस के पहुंचने पर खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। घटना में युवक करीब 25 फीसदी झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया कल्याणपुर कला निवासी अनुराग दीक्षित उर्फ राहुल पेशे से कार चालक है। उसके छोटे भाई अभिषेक के अनुसार, 11 जनवरी को घर के पास आयोजित भंडारे के दौरान पड़ोसी शिवम कटियार तेज रफ्तार से बाइक लेकर निकल रहा था। विरोध करने पर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें अनुराग की मां गीता गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें करीब 25 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इस मामले में कल्याणपुर पुलिस ने नौ नामजद समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.