रांची, नवम्बर 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रिम्स के चौथे तल से एक युवक ने छलांग लगाकर शनिवार की दोपहर में आत्महत्या का प्रयास किया। रिम्स में ही भर्ती किए गए युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक जलधर मुंडा बुंडू का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी लक्ष्मणि देवी और उसकी गोतनी के साथ रांची आया था। गोतनी की डिलीवरी रिम्स में होने वाली थी। सुबह जलधर खाना लेकर वार्ड की ओर गया, लेकिन अचानक चौथी मंजिल की खिड़की से उसने छलांग लगा दी। घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। युवक को जमीन पर गिरा देख लोगों ने उसे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के हाथ-पैर टूट गए हैं और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हड्डी विभाग में शिफ्ट किया गया है। शुरुआत जांच में उसके म...