किशनगंज, मार्च 24 -- किशनगंज, संवाददाता। सदर थाना की एक युवती ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित युवती के बयान पर आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी शुक्रवार की शाम को दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती पढ़ाई कर रही थी इसी दौरान आरोपी युवक से युवती की जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। इस बीच वीडियो कॉल पर भी बातचीत होती थी। आरोपी युवक ने धोखे से पीड़िता की अश्लील तस्वीर ले ली। दोनों के बीच बातचीत होते रहा। कुछ दिन बाद आरोपी युवक ने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया। युवती ने पिता से शादी की बात करने की बात कही। वहीं युवती के पिता ने आरोपी युवक के पिता से दोनों के रिश्ते की बात की तो आरोपी युवक के पिता ने शादी से साफ इनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.