मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की इलाके में रविवार सुबह पड़ोस के युवक ने 15 वर्षीया मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंची उसकी मां ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित की पिटाई के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर पीड़िता के परिजन ने सदर थाना में आवेदन दिया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि किशोरी घर पर अकेली थी। इसी बीच आरोपित घर में घुस गया। किशोरी के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पहुंची तो आरोपित ने धक्का देकर भागने की कोशिश की, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। परिजनों ने बताया कि आरोपित दबंग है। पकड़े जाने के बाद उसने जान मारने की धमकी भी दी है। इधर, अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.