नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक और व्यू पाने के लिए हथियारों के साथ रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सनी को उसके दोस्त ने हथियार के साथ रील बनाने की सलाह दी थी। इसके पास से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...