लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे के बड़े सीमेंट व्यापारी ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। युवक की सात मार्च को शादी होने वाली थी। गंभीर हालत में परिजन युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने राइफल कब्जे में ली है और मामले की जांच कर रही है। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बा निवासी व्यापारी सुखदेवराज खन्ना का 27 वर्षीय बेटा अमित खन्ना उर्फ मनी परिवार में सबसे छोटा था। सोमवार दोपहर वह घर पर ही मौजूद था। परिजनों ने बताया कि अचानक अमित घर के अंदर उस कमरे में चला गया, जहां लाइसेंसी राइफल रखी थी। उसने राइफल से खुद के सीने पर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े। वहां लहूलुहान हालत में पड़े अमित को कार से घरवाले सीधे जिला...