कौशाम्बी, जुलाई 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के कुरई गांव में शुक्रवार सुबह घरेलू विवाद में युवक ने परिजनों संग पत्नी को जमकर पीट दिया। पिटाई से उसको काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुरई गांव की अख्तरी बेगम पत्नी इमाम उल्ला ने बताया कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। वह घर के खर्च के लिए पैसे नहीं देता है। पैसे मांगने पर वह मारपीट करने पर आमादा हो जाता है। गुरुवार शाम घरेलू खर्च मांगने को लेकर उससे विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह वह सोकर उठा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने परिजनों संग मिलकर डंडे से पत्नी की जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई से उसको काफी चोटें आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.