रुडकी, अप्रैल 30 -- लंढौरा कस्बे के एक युवक ने अपनी नौ साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मासूम बच्ची को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी मासूम बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.