संभल, फरवरी 1 -- कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक ने शुक्रवार को धोखे से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया । सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । मोहल्ला विकास नगर निवासी एक युवक ने बताया कि वह शुक्रवार की रात लेटकर टीवी देख रहा था। साथ मेज पर रखी नमकीन आदि खा रहा था। इसी दौरान मेज पर रखी फिनाइल की गोली मुंह में चली गई। मुंह का जायका खराब हुआ तो उसने परिजनों को बताया। परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । परिजन उपचार के लिए उसे मुरादाबाद ले गए । देर रात पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद परिजन उसे घर ले आए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...