अमरोहा, फरवरी 9 -- जोया, संवाददाता। युवक ने छत पर पहुंचकर किसान की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उन्हें लाठी-डंडे दिखाकर खामोश कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बचाव कराया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। आरोप है कि किसान की 15 वर्षीय बेटी को गांव का ही रहने वाला अजय काफी दिनों से परेशान कर रहा था। घर से स्कूल आते-जाते में रास्ते में छेड़छाड़ करता था। दोस्ती करने के लिए दवाब बनाता था। इसी बीच रविवार सुबह किसान की बेटी अपने घर की छत पर खड़ी हुई थी। उसी वक्त अजय रास्ते के सहारे घर छत पर आ गया किसान की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ...