प्रयागराज, अप्रैल 5 -- अधिक मुनाफे के चक्कर में एक युवक ने 60 हजार रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। सिविल लाइंस के एसपी मार्ग निवासी रवि वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया कि आप रुपये कमाना चाहते हैं तो टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़ जाएं। जुड़ने के बाद शातिरों ने उससे 60 हजार रुपये निवेश कराए। इसके बाद कहा कि अब आपके रुपये नहीं मिल पाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.