बोकारो, मई 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के लुकैया कमार टोला के पास बाइक सवार युवक ने सड़क पर चहल कदमी कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार की देर शाम 7:30 बजे की है। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां रात्रि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। इस घटना में घायल दोनों युवक लुकैया गांव के निवासी बताए जाते है। बताया जाता है कि लुकैया गांव निवासी रियाज अंसारी (25 वर्ष) शनिवार की देर शाम 7:30 बजे बाइक से पेटरवार की ओर तेजगति से आ रहा था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.