मधुबनी, जनवरी 5 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। चकदह में बांग्लादेशी बताकर कर सुपौल के एक युवक के साथ हुई बर्बरता व मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वायरल वीडियो में भीड़ द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। वीडियो फुटेज के आधार पर राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह नंदनगर के कैलाश मुखिया,प्रियांशु उर्फ लेख नारायण एवं शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। भीड़ में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एसपी ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को चकदह में सुपौल के मो. नूर के साथ मारपीट की गई थी। मो. नूर यहां राजमिस्त्री का काम करता था। वह किराया पर रहता था। घटना से एक दिन पूर्व आरोपितों ने उसे कुछ कहने को मजबूर किया था। राजमिस्त्री आरोपितों के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.