गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पटौदी रोड इलाके से बदमाशों ने एक एसी मैकेनिक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। उसे तीन अलग-अलग ठिकानों पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मूल रूप से यूपी के शामली निवासी पुष्कर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कादीपुर में रहकर एसी रिपेयरिंग का काम करता है। चार जनवरी की दोपहर वह अपने दोस्त के साथ पटौदी रोड स्थित एमसीजी ऑफिस के पास पार्क में घूम रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर दक्ष, कृष्णा और कुशांत वहां पहुंचे। आरोपियों ने बिना किसी वजह के उसे पीटना शुरू कर दिया और विरोध करने पर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर बसई गांव ले गए। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे पहले बसई के एक मकान मे...