बांदा, जून 10 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थानाक्षेत्र के ग्राम परसौड़ा निवासी बल्लू वर्मा के मुताबिक, बेटा अर्जुन कुमार रात साढ़ नौ बजे बाहर गया था। गांव के बरगद के पेड़ के पास गांव रामबालक, रामशरन, संजय निवासी खोखरही, विनय उर्फ शराबी मिले। रामबालक और संजय ने गोली चला दी। लड़का भागा, तब रामबालक ने रामशरन से बोला मारो, भागा जा रहा है। रामशरन ने गोली मारी लड़के के बायें सीने में गोली लगी। बेटे के गिरते ही आरोपित भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...