मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- शुक्रवार की देर रात को इस्लामनगर में घर में हुए विवाद के दौरान पिता द्वारा बेटे को गोली मारे जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पडताल की। घटना को कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी रिटायर फौजी के घर में शुक्रवार की देर रात को किसी बात कको लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि परिवार के लोगों में ही गाली-गलौज शुरू हो गई। घटना के दौरान आसपास रहने वाले लोगों को फौजी के घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दरोगा ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने गोली चलने से इंकार कर दिया। पुलिस में घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। एक ओरतो पुलिस घटना से इंकार कर रही है ...