आरा, मार्च 8 -- - गोढ़ना रोड गोली कांड मे धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड मोहल्ले में युवक को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। जख्मी अभिनय कुमार के पिता गोविंद वर्मा के बयान पर दो नामजद समेत तीन लड़कों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार की शाम उनका पुत्र अभिनय कुमार अपने दोस्त राज किशोर के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर के पास बाइक लगाकर खड़ा था। दो-तीन लड़के पहले से वहां मौजूद थे। उनका पुत्र अभिनय कुमार अपने साथी राज किशोर से बात कर रहा था। उसी समय अनाइठ मोहल्ला निवासी डीलर पुत्र देव अपने दोस्त टिंकू उर्फ रजनीश और एक अन्य लड़के साथ वहां पहुंचा। उन लड़कों की ओर से उनके पुत्र और उसके दोस्त को रुकने के लिए कहा गया। तभी इनमें से एक लड़के ने उनके बेटे अभिनय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.