गोपालगंज, जनवरी 22 -- फुलवरिया। क्षेत्र के कोयला देवा निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र कामगार मजदूर रोहित कुमार को कंबोडिया में बेचे जाने के मामले में फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी पीड़ित युवक की मां उर्मिला देवी ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी में गांव के ही कथित एजेंट पिंटू मियां और बाबुद्दीन मियां को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि दोनों ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर रोहित कुमार से एक लाख 35 हजार रुपए लिए और बाद में उसे कंबोडिया में बेच दिया। वहां उसे बंधक बनाकर अनैतिक कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मानव तस्करी का प्रतीत हो रहा है। कंबोडिया में फंसे युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.