बक्सर, मार्च 22 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शिवपुरी मुहल्ले में एक युवक के साथ मारपीट की गई। इस मामले में उसके पिता ने पांच युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। बुधनपुरवा निवासी अजय उपाध्याय के मुताबिक बीते गुरुवार को उनकी दिवंगत मां का एकादशाह था। उनका बेटा प्रभंजय सामान लेने बाजार गया था। इसी बीच आठ-दस युवकों ने लॉ कॉलेज के पास उसे घेर लिया और मारपीट की। उसका सिर फोड़ दिया। बेहोशी की हालत में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में उन्होंने गुड़गुड़ी तिवारी के तीन पुत्रों आदर्श तिवारी, आकर्ष तिवारी व अंकित तिवारी के साथ ही प्रियांशु दूबे, प्रशांत पाठक और चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.