हापुड़, फरवरी 9 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में छावनी निवासी एक युवती ने लगातार छेड़छाड़ और पीछा किए जाने से तंग आकर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि पिछले तीन महीनों से एक युवक उसे देखकर अश्लील फब्तियां कसता आ रहा है। आरोपी ने उस पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाया। घर तक आरोपी पीड़िता का पीछा कर रहा है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक बाइक के शोरूम में नौकरी करती है। उसकी एक परिचित युवती का दोस्त पिछले करीब तीन माह से उसे आते-जाते रास्ते में परेशान कर रहा था। युवक अक्सर उसके सामने अश्लील टिप्पणियां करता और दोस्ती करने का दबाव बनाता था। कई...