संवाद सूत्र, मार्च 17 -- बिहार में होली के हुड़दंग में भयानक वारदात को अंजाम दिया गया है। दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली चौक पर होली के दिन रंग-गुलाल खरीदने निकले युवक के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गयी। इससे वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे-तैसे युवक की जान बचाई। गंभीर हालत में जख्मी युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है कि होली के दिन गांव का ही प्रिंस कुमार बाइक से रंग-गुलाल खरीदने घर से निकला था। चौक पर पहुंचते ही उपद्रवियों ने उसके कपड़े फाड़ दिये और शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में युवक के दोनों हाथ, पैर आदि झुलस गये। जख्मी हालत मे उसे सिंहवाड़ा सीएचसी लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सिमरी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.