फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- छात्रा ने अपने जीवन के सुनहरे सपने बुने लेकिन पिता के भाई के साले ने सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया। बात करने के लिए मोबाइल पर जिद करता था और जब छात्रा ने दूरी बनाई तो प्रताड़ित करने लगा। थककर छात्रा ने जहर का सेवन कर जीवन लीला को समाप्त कर दिया। थाना जसराना में ब्रजेश कुमार निवासी अकबरपुर कुतकपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बेटी रितू जो इंटर में पढ़ती थी। उससे भाई नरेद्र कुमार का साला अर्जुन पुत्र रक्षपाल निवासी गोदना घिरोर मैनपुरी फोन पर बात करता था। बेटी नहीं चाहती थी कि वह अर्जुन से बात करे लेकिन बेटी से जबरन अर्जुन द्वारा बातचीत की जाती थी। बेटी अर्जुन की हरकतों को लेकर परेशान हो गई और उसने फोन उठाना बंद कर दिया तो आरोपी द्वारा बेटी को परेशान किया जाने लगा। 21 मार्च को रितू ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.