गाजीपुर, फरवरी 11 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बलेसडी में 11 जनवरी को दीपक राजभर की गोली मारकर की गई हत्या में शामिल 50 हजार के इनामी विशाल यादव को उसके दो साथियों के साथ टोडार गांव के पास से सोमवार की रात को गिरफ्तार किया है। तीनों का चालान कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दीपक राजभर की हत्या गांव के ही युवकों ने पुरानी रंजिश में कराई थी। सीओ कासिमाबाद अनुभव राजश्री ने पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया। सीओ ने बताया कि सोमवार की देर रात इंस्पेक्टर कासिमाबाद राजनरायन और सब इंस्पेक्टर हीरामणि दूबे पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शातिर अपराधी 50 हजार के इनामी बदमाश 24 वर्षीय विशाल यादव उर्फ छोटक पुत्र हरिकेश याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.