भागलपुर, मार्च 19 -- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के युवक की हत्या मामले में दो और आरोपी बीरबल दास और सुमन देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या के मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें अभी तक तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बता दे कि होली के दिन युवक का शव शौचलय के छत से बाहर निकले छड़ में गमछे के फंदे से लटकता मिला था। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि गिरफ्तार महिला को जेल भेजकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.