बदायूं, मार्च 20 -- बदायूं। जिले के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने जब उसे अचेत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मूसाझाग थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी ओमेंद्र 25 वर्ष पुत्र श्यामलाल भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मझिया गांव आया था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी मांग है कि शव का पोस्टमार्टम न कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.