महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र के एक गांव की 33 वर्षीया दो बच्चों की मां द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। बताया कि जा रहा है कि उसी गांव के एक 22 वर्षीय युवक से उसका मिलना-जुलना हो गया था। इधर युवक की शादी तय हो गई। बावजूद इसके वह उसके घर में रात को घुस गया। यह देख महिला ने बाहर से ताला बंद कर दिया। कमरे में बंद होते देख युवक किसी तरह दरवाजा तोड़कर भाग निकला। महिला ने मंगलवार को मुजुरी चौकी पर शिकायत की। शादी या मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगी। लोगों ने उसे समझाया, लेकिन नहीं मानी। गुरुवार को उसने कीटनाशक खा लिया। आनन-फानन में उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं और उसका पति बाहर रहकर कमाता है। वह बुधवार को ही घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.