प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज युवक ने संदिग्धावस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमई गांव निवासी पवन कुमार बिस्कुट का होलसेल कारोबार करता है। उसका 22 वर्षीय बेटा सूरज अपनी मां के साथ बाईपास पर चाय पान की दुकान चलाता है। सूरज शुक्रवार को किसी बात से परिजनों से नाराज होकर संदिग्धावस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सूरज को स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। जब तक परिजन उसे प्रयागराज ले जाते सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.