मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। सड़क हादसे में तीन दिन पहले घायल युवक की उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की रात दस बजे जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के अदलहाट-शेरवा मार्ग पर लठिया सहिजनी गांव के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाा दिया। रास्ता जाम की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे शेरवा पुलिस चौकी प्रभारी एवं पुलिस जवानों पर आक्रोशित ग्रामीणों में पथरवा कर दिया। पथराव में शेरवा पुलिस चौकी प्रभारी बीएन राय एवं कांटस्टेबल आशुतोष यादव घायल हो गए। वायके जानकारी होते ही एसडीएम चुनार राजेश वर्मा एवं सीओ मंजरी राव ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांसद ली। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि लठिहया सहिजनी ...