सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरायनपुर कलां निवासी दर्जी मनीष निषाद(25) पुत्र मुन्नीलाल निषाद की मौत को लेकर परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मृतक का शव 28 दिसंबर को उसके निजी नलकूप पर रस्सी के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची दोस्तपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतक की भाभी कोमल निषाद ने ऑनलाइन आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मनीष की हत्या की गई है और मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...