मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के पीर का बाजार निवासी कासिम की मौत के मामले में पिता ने उसकी पत्नी सबा और उसके प्रेमी जीशान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि बेटे कासिम की पत्नी सबा का जीशान से अवैध संबंध था। दोनों कासिम को कई बार धमका चुके थे। 23 दिसंबर को दोनों ने कासिम को प्रताड़ित किया और फिर भाग गए, जिससे आहत होकर उसने जान दे दी। थाना मझोला के मोहल्ला पीर का बाजार निवासी कासिम मजदूरी करता था। बीते 23 दिसंबर को रात में किसी समय उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। अगले दिन उसका शव फंदे से लटका मिला। बीते दिनों इस मामले में कासिम के पिता आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा कासिम मकान में पत्नी सबा के साथ ऊपर वाले कमरे में रहता था। आरोप लगाया कि बेटे की पत्नी सबा का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.