रुडकी, मई 25 -- हसनपुर मदनपुर गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पीड़ित पिता ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। हसनपुर मदनपुर गांव निवासी जग्वेंन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इसी 11 मई को उनका 20 वर्षीय बेटा बॉबी भगवानपुर से वापस घर लौट रहा था। जिसे रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरु कर दी गई। उप निरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.