फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। अहमदपुर निवासी 22 वर्षीय प्रकाश पुत्र गंगा सिंह शटरिंग का काम करता था। वह रोजाना की तरह शटरिंग का काम करने के लिए बरखंडी निवासी अनुज के यहां गया था। तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वह लोग उसे सिरसागंज हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से उसे शिकोहाबाद रेफर कर दिया। शिकोहाबाद में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके भाई विनोद ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.