सीवान, जून 5 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव में बुधवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृत युवक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी चौक निवासी अशोक महतो के 19 वर्षीय पुत्र संजय कुमार महतो उर्फ रोशन है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया गया है कि अशोक महतो का परिवार शहर के शुक्ला टोली में किराए के कमरे में रहता है। संजय कुमार भी अपने परिवार के साथ यहीं रहता था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। इसे एक युवती से प्रेम था। अक्सर दोनों आपस में बातचीत करते थे। हालांकि, दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में घरवालों को भी पता था। विवाद सुलझाने को लेकर बीते दिनों दोनों पक्षों की बैठक में समझौता भी हुआ था, इसके बाद भी दोनों आपस में बातचीत करते रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.