मधुबनी, मार्च 25 -- हरलाखी,एक संवाददाता। फुलहर गांव में हत्या की दर्दनाक वारदात से पूरा बॉर्डर इलाका सहमा हुआ है। सोमवार की रात गांव के ही शनिचर मुखिया के पुत्र धनवीर मुखिया (35) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने धनवीर मुखिया का शव गेहूं खेत में देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। शव क्षतविक्षत स्थिति में पाई गई। युवक की आंख फोड़कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं गुप्तांग पर भी जख्म के निशान पाए गए थे। अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह हरलाखी थाना के एसएचओ जितेंद्र सहनी घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गए। उसके बाद बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकान्त भारती व सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.