कुशीनगर, जनवरी 26 -- पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपराकनक में रविवार की सुबह गांव के बाहर एक 18 वर्षीय युवक की लाश एक पेड़ से लटकती मिली। इससे गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। युवक की मौत को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है। थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक में सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। उसकी पहचान क्षेत्र के पिपरा कनक निवासी नसीरुद्दीन 18 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन पिपराकनक (खास) टोला के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बताया जा रहा ...