उरई, जनवरी 9 -- माधौगढ़। कोतवाली के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी हंस कुमारी पत्नी स्वर्गीय रविंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि प्रवीण कुमार निवासी ग्राम कुरौती थाना माधोगढ़ समेत दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उसके पति को आत्महत्या करने को दुषप्रेरित किया और जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...