काशीपुर, मार्च 11 -- बाजपुर, संवाददाता। आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली में पुलिस को मौखिक शिकायत देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है। बीते शनिवार की देर शाम गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी 18 वर्षीय समीर हुसैन पुत्र नासिर हुसैन ने घर में ही आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या का कारण परिजनों को पता नहीं चल पाया था। मंगलवार को मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस को मौखिक शिकायत देकर जांच की मांग की है। परिजनों ने कहा कि उनके बेटे के साथ वास्तव में क्या हुआ है इसका पता लगना जरूरी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.