प्रयागराज, मार्च 15 -- युवक की कार रोककर मारपीट करने, सोने की चेन और रुपये छीनने के आरोप में धूमनंगज पुलिस ने सात नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। धूमनगंज धुस्सा गांव निवासी सुशील यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके दोस्त विक्रम सिंह एक डिग्री कॉलेज में प्रबंधक हैं। मुझसे होली वाले दिन मिलकर विक्रम अपने घर कार से लौट रहे थे। आरोप है कि धुस्सा पेट्रोल पंप पर बीच सड़क पर अमन सिंह, आदित्य, अरुण पासी, अनिकेत पासी, अभिषेक पासी, आकाश सिंह और राजा बाबू डांस कर रहे थे। इसी दौरान विक्रम सिंह की आरोपियों ने कार रोकी और जबरन डांस करने और होली खेलने की बात कही। जब उन्होंने ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर गले से सोने की जंजीर और 48 सौ रुपये छीन लिए। धूमनगंज पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.