पिथौरागढ़, दिसम्बर 18 -- गंगोलीहाट। उप्राडा गांव में एक 30 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में शव पेड़ से लटका मिला। गुरुवार को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारा और जरूरी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई नरेंद्र पाठक ने बताया कि मृतक की पहचान गणेश प्रसाद पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। बताया कि बुधवार रात नौ बजे से युवक लापता चल रहा था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...